Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसएसबी व स्थानीय पुलिस के संयुक्त करवाई में 1 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार , कार भी जब्त

 

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । एसएसबी 56 वी वाहिनी के भेड़ियारी बीओपी और जोगबनी थाना पुलिस गुप्त सूचना पर दो लोगो को चरस के साथ गिरफ्तार किया है ।कार में सवार दोनो को भेड़ियारी बीओपी के समीप स्थित मार्ग पर तलासी लेने पर 1 किलो चरस बरामद हुआ ।एसएसबी केम्प का अधिकारी बीरेन्द्र कुमार, अंशू कुमार से मिली जानकारी अनुसार यह सफलता गुप्त सूचना पर हुई है जिसका अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए बताया गया है । गिरफ्तार दोनो का पहचान जोगबनी दक्षिण माहेश्वरी निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र साह 23 वर्षीय सुनील साह है।एसएसबी अधिकारियों ने बताया दोनो उक्त चरस शरीर में फिटिंग किए हुए था । चरस को ढोने में प्रयोग किए हुंडई आई ट्वेंटी कार संख्या डब्लू बी 74 यु 9687 को भी जब्त किया गया है । गिरफ्तार दोनो ने अपने बयान में कहा है कि बिराटनगर आईसीपी के समीप सीमा पर उक्त चरस बॉर्डर पर नेपाली नागरिक मुगली महाराज ने दिया जो फारबिसगंज पहुचना था जिसके बापत उसे दस हजार रुपए मिलना था । बताया गया है दोनों ड्राविंग का काम करता है ।
इस करवाई में एसएसबी की तरफ से सब इंस्पेक्टर अंशु कुमार, कांस्टेबल रामप्रवेश, इंस्पेक्टर वीरेंद्र, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुरेश, सुरेंद्र व पुलिस की तरफ से थाना अध्यक्ष आफताब अहमद एएसआई अर्जुन सिंह सहित एसएसबी व पुलिस बलों ने भाग लिया ।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com