धादिंग : भूस्खलन में पांच वाहन दब जाने से दो लोगों की मौत, छह अन्य घायल हो गए हैं।
काठमांडू।
पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत धादिंग के बेनीघाट रोरांग गांवपालिका वार्ड नंबर 10 के जवांग खोला में भूस्खलन में पांच वाहन दब जाने से दो लोगों की मौत हो गई. छह अन्य घायल हो गए हैं।
मृतकों की पहचान राप्ती नगर पालिका-6 के 18 वर्षीय बीरबल प्रजा और राप्ती नगर पालिका-6 की 43 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है.
जिला पुलिस कार्यालय धादिंग के इंस्पेक्टर रंजन आवले के मुताबिक सोनी की आज सुबह पोखरा के गंडकी अस्पताल में उपचार के क्रम में मौत हो गई.


