Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वालीवूड अभिनेता आमिर खान और किरण राव का टूटा रिश्ता

 

आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने 15 साल पहले शादी की थी। आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसके अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे। आमिर और किरण के तलाक की खबर फैन्स के लिए बेहद शॉकिंग है। आमिर और किरण ने अपने बेटे आजाद के बारे में कहा, ‘हम अपने बेटे आजाद के लिए एक समर्पित पैरंट्स बने रहेंगे और उसको साथ में बड़ा करेंगे।

यह भी पढें   मधेश अधिकार के लिए प्राण की आहूति देने वाले संजय चौधरी के वलिदान को भूलाया नही जा सकता

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
किरण राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान स्टारर फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। इसके बाद किरण ने आशुतोष की फिल्म स्वदेस में भी उन्हें असिस्ट किया। किरण ने फिल्म दिल चाहता है में कैमियो रोल भी निभाया था। लगान के दौरान ही किरण राव की पहली मुलाकात आमिर खान से हुई थी।
इधर, आमिर खान की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आ रहे थे। आमिर खान ने बचपन की दोस्त रीना से शादी की, फिर शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया। तलाक के 3 साल बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव आईं।
किरण राव से मुलाकात पर एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि ‘फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम की सदस्य थीं। तब वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com