निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यतालिका तैयार, दल दर्ता आह्वान की तैयारी

काठमांडू, ५ जुलाई । निर्वाचन आयोग ने सरकार द्वारा घोषित मध्यावधि निर्वाचन के लिए कार्यतालिका तैयार की है । प्राप्त सूचना अनुसार आयोग आज या कल तक निर्वाचन में सहभागिता हेतु दल दर्ता के लिए आह्वान होने जा रहा है । बताया गया है कि आषाढ़ ३१ से लेकर श्रावण १५ गते के भीतर दल दर्ता के लिए आह्वान होने जा रहा है ।
समाचार स्रोत के अनुसार आगामी आश्वीन २० और २१ गते उम्मेदवारी दर्ता के लिए कार्यतालिका बनाय गया है । संघ, प्रदेश और स्थानीय तह में उम्मीदवार बननेवाले जो राजनीतिक दल में आबद्ध हैं, उन लोगों को आश्वीन २० गते उम्मीदरी दर्ता करना होगा । और आश्वीन २१ गते स्वतन्त्र उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी दर्ता कर सकते हैं । यह प्रथम चरण अर्थात् कार्तिक २६ गते निर्धारित चुनाव के लिए है । इसीतरह दूसरे चरण मार्गशीर्ष ३ गते के लिए तय चुनाव में सहभागी होनेवालों के लिए उम्मीदवारी दर्ता असोज ३१ और कार्तिक १ गते के लिए तय किया गया है ।
स्मरणीय है, गत जेष्ठ ७ गते प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने प्रतिनिधिसभा को बिघटन कर कार्तिक २६ और मार्गशीर्ष ३ गते मध्यवधि चुनाव करने का घोषणा किया था । लेकिन इसके विरुद्ध सर्वोच्च अदालत में मुद्दा पंजीकृत है । इसकी सुनुवाई अंति मचरण में है ।

