मोरंग पुलिस ने जब्त किया तस्करी के 1800 किलो चीनी लोड ट्रक

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के मोरंग पुलिस द्वारा रतुवामाई नगरपालिका मे भारत से तस्करी का सामान आने की गुप्त सूचना पर मिनी ट्रक को चेक किया । चेक जांच में चीनी व अन्य सामग्री बरामद हुआ । ट्रक कब्जे में ले कागजात की जांच की तो अवैध तस्करी का सामान बरामद हुआ । मोरंग पुलिस चीनी सहित बिस्कुट और ड्राइवर व गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया।पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू कर दिया गया।पिकअप गाड़ी का नंबर को 2 च 109 है जिसमे 1800 केजी चीनी और बिस्कुट 18 कार्टून बिना कस्टम ड्यूटी दिए अवैध तरीके नेपाल प्रवेश कराया गया।पुलिस के पकड़ मे आए ड्राइवर लेटांग नगरपालिका वार्ड नंबर 2 के विकाश लिम्बु उम्र 27 वर्ष से पुलिस पूछताछ चल रहा है । चीनी सहित अन्य सामानों की जब्ती सूची बनाकर बिराटनगर भंसार कार्यालय को सपने की तैयारी जारी चल रहा है ।

