Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले उन निशानों के बारे में जो व्यक्ति को धनवान बनाते हैं…

 

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों, निशानों, पर्वत और बनावट के जरिए व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में बने उभारों को पर्वत कहा जाता है। हथेली में बनने वाले ये पर्वत किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनकी स्थिति को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। हथेली पर बनने वाले कुछ निशान बहुत खास होते हैं। जिन लोगों की हथेली में ये खास निशान होते हैं वो धनवान होते हैं और जीवन में सभी तरह के सुखों का अनुभव करते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले उन निशानों के बारे में जो व्यक्ति को धनवान बनाते हैं…

यह भी पढें   एभरेस्ट काष्ठ ढोका उद्योग में आग लगी

हथेली में बुध या शनि पर्वत पर तराजू का चिह्न

हथेली में बुध या शनि पर्वत पर तराजू का चिह्न होना व्यक्ति के लिए शुभ होता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान बनता है वे व्यापार में खूब तरक्की करता है। ऐसे लोग धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेते हैं। इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है।
इस साल वृष, वृश्चिक और मीन राशि पर मेहरबान हैं शनिदेव, जानें कैसा रहेगा दिसंबर तक का समय

राजयोग कारक रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बीच में मुड़ जाए और सूर्य पर्वत तक पहुंच जाए

जिस व्यक्ति के हाथ में राजयोग कारक रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बीच में मुड़ जाती है और सूर्य पर्वत तक पहुंच जाती है वो बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग राजकीय क्षेत्र में सफल होते हैं और राजयोग का पूर्ण सुख प्राप्त करते हैं।
पंचांग-पुराण से और

यह भी पढें   भारत से कीमत घटकर आने पर भी नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

मणिबंध से निकलकर कोई रेखा बिना टूटे हुए शनि पर्वत तक पहुंच जाए

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार मणिबंध से निकलकर कोई रेखा बिना टूटे हुए शनि पर्वत तक पहुंच जाए तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती है।
इन तारीखों में जन्मे लोगों का स्वभाव होता है रहस्यमयी, जानें स्वामी ग्रह शनि जीवन में कैसा डालते हैं प्रभाव

भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर शनि पर्वत तक जाए और इस भाग्य रेखा पर बुध पर्वत से कोई रेखा आकर मिल जाए

यह भी पढें   टिकटकर तुलसा अधिकारी गिरफ्तार

जिस व्यक्ति के हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर शनि पर्वत तक जाती है और इस भाग्य रेखा पर बुध पर्वत से कोई रेखा आकर मिल जाती है तो वो व्यक्ति धनवान बनता है। ऐसे लोग बातचीत की कला में निपुण होते हैं। अपनी वाणी से प्रसिद्धि और धन प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग बिजनस, सेल्स, मार्केटिंग के काम में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *