Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 10 जुलाई : कर्क राशि में शुक्र और मंगल, जानें अन्य की स्थिति

 

ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि में शुक्र और मंगल हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर है।

राशिफल-
मेष – अपनों के साथ की वजह से व्‍यापारिक तरक्‍की करते दिख रहे हैं। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ – किसी भी वजह से कोई आर्थिक क्षति न पहुंचे इस वजह से थोड़ा रिस्‍क न लें। अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वित्‍तीय स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम सुधार की ओर है। व्‍यापार ठीक चलेगा। गणेश जी की वंदना करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

मिथुन – सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह की उर्जा बारी-बारी से आपको परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम में खटपट की स्थिति है। कुछ परेशानियों का अनुभव करेंगे। व्‍यापार मध्‍यम बना रहेगा। मां काली की अराधना करें।

कर्क – उर्जा का स्‍तर घटा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। किसी भी व्‍यक्ति के साथ अक्रामक होकर बात न करें अन्‍यथा नुकसान संभव है। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह – आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की अच्‍छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम मध्‍यम, संतान का भाव मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप थोड़ा अच्‍छा अनुभव नहीं करेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या – स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार शुरू हो चुका है। प्रेम की स्थिति भी पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा अभी मध्‍यम समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   अध्यक्ष ओली के तीव्र असन्तुष्टि और निर्देशन के बाद तीन बूंदों में संशोधन

तुला – भाग्‍यवश कुछ आपके पक्ष में आ सकता है। रुका हुआ काम चलने लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा लेकिन खराब नहीं है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक – अभी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु – जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सरकारी तंत्र की ओर से कुछ लाभ मिलने का संकेत है। व्‍यापारिक लाभ भी दिख रहा है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली थ्री ए सुरंग से ६ शव बरामद

मकर – विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार दोनों अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ – अभी मन थोड़ा खराब रहेगा। बस एक दिन और। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम मध्‍यम लेकिन पहले से बेहतर है। व्‍यापार ठीक-ठाक चलेगा। भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन – भौतिक सुख-संपदा की चीजें बहुत खुश नहीं कर पाएंगी। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करें। अच्‍छा होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com