शेरबहादुर देउवा प्रधानमन्त्री नियुक्त, आज शाम शपथ लेंगे
नेपाली काँग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा प्रधानमन्त्री नियुक्त किए गए हैं । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने मंगलबार देउवा को प्रधानमन्त्री के रूप में नियुक्त किया है । देउवा संविधान की धारा ७६ के उपधारा ५ बमोजिम प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए हैं । राष्ट्रपति के प्रमुख स्वकीय सचिव भेषराज अधिकारी ने देउवा को प्रधानमन्त्री नियुक्त होने की पुष्टि करते हुए शाम ६ बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय होने की जानकारी दी है ।

