Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहित्यिक संस्था “बज़्म-ए-सुहैल” छपरा(बिहार) द्वारा कवयित्री पूजा बहार सम्मानित

 

साहित्यिक संस्था “बज़्म-ए-सुहैल” छपरा(बिहार) द्वारा आयोजित भव्य आयोजन में कवयित्री पूजा बहार (नेपाल) की भोजपुरी काव्य संग्रह नेहिया के फुलवा का लोकार्पण हुआ।इस सम्मान समारोह एवं कवि-सम्मेलन के आयोजन में कवयित्री पूजा बहार(नेपाल)को संस्था की ओर से अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अन्य संगठनों एंव समाजसेवियों ने भी सम्मानित करके युवा रचनाकार पूजा बहार के मनोबल को बढा़या।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.लाल बाबू यादव ने की।मुख्य अतिथि श्री सत्य प्रकाश,रिपुंजय निशांत,ज्योतिष पांडेय,मेहदी शा,शाहिद जमाल,आरती साहनी,वसीम रजा़,रमेन्द्र कुमार,छठीलाल प्रसाद थे।इसी बैनर तले एक भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।इस कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले डा.समद भ्यंकर,कौसर होसाम,पूजा बहार,अम्रेन्द्र सिंह बुलेट,मोहित सिंह,शकील अनवर,रिपुंजय निशांत,डा.मुअज़्ज़म अज़्म,सुहैल अहमद हाशमी,कविंद्र कुमार,ऐनुल बरौलवी,प्रियंका कुमारी,यूसुफ़ नक़वी,शंकर सिंह शिशिर,राकेश विद्यार्थी,बैतुल्लाह बैत,नजमुल्लाह नज़्म,विरेन्द्र कुमार सिंह,डा.लाल बाबू यादव जी ने काव्य पाठ किया।स्वागत अमरेन्द्र सिंह बुलेट ने और धन्यवाद ज्ञापन सुहैल अहमद हाशमी ने किया।मंच संचालन का दायित्व दक्ष निरंजन शम्भु ने निभाया।कार्यक्रम 1 बजे दिन से शुरु होकर भरपूर कामियाबी के साथ रात आठ बजे तक चला।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *