Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 27 जुलाई: इन राशि वालों के खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

राशिफल-
मेष-लाभकारी दिनों का निर्माण हो रहा है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-व्‍यवसायिक सफलता के योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। प्रेम भी अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-भाग्‍य साथ देगा। मन धार्मिक बना रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार भी साथ देगा। मां काली की अराधना करें।

कर्क-परिस्थितियां विपरीत हैं। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग निरंतर बना हुआ है लेकिन चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी। बाकी व्‍यवसाय और प्रेम ठीक चल रहा है। कोई भी शनि तत्‍व जैसे नीली वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

यह भी पढें   बागलुङ में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 12 हुई

सिंह-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। शादी तय हो सकती है। पति-पत्‍नी के बीच चल रही परेशानियां दूर होंगी। सुलह होगी, अच्‍छी स्थिति बनती दिख रही है। स्‍वास्‍थ्य, प्रेम मध्‍यम है। फिर भी 27 जुलाई को सब कुछ अच्‍छा दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे बल्कि परोक्ष ढंग से उनसे फायदा पहुंचेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-मन हर्षित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए मध्‍यम समय है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते दिख रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात

वृश्चिक-घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल दिख रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में खुशियां रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। घर में खुशियां रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम मध्‍यम चल रहा है लेकिन ठीक है। कोई जोखिम नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-विवेक से काम लेंगे। व्‍यवसायिक लाभ होगा। लोगों के साथ और आपके पराक्रम की वजह से आप आगे बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा ध्‍यान देने लायक है। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   पितृपक्ष सनातन परंपरा में अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और स्मरण व्यक्त करने का विशेष अवसर है

मकर-धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी संयमित रहेगी। स्‍वास्थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार साथ देगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-ओजस्‍वी और तेजस्‍वी बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। आपका कद बढ़ेगा। सराहे जाएंगे समाज में। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अद्भुत है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

मीन-निस्‍तेजता के शिकार हो सकते हैं। प्रेम में दूरी होगी। व्‍यापार में थोड़ी हानि के संकेत हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें। भगवान शिव के मंदिर में दूध अर्पित करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com