Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राज कचौरी

 

प्रतिमा वंसल:सामग्री
सूजी – २०० ग्राम या १  कप
मैदा – २ चम्मच
नमक – १/२ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल – तलने के लिये
कचौरी भरने के लिये सामग्री
उबले हुये आलू – २-३
उबले हुए मूंग या चना – १/२ कप
मैदा की छोटी पपडÞी – २०
दही पकोडÞी – १०
दही – ४०० ग्राम
भुना हुआ जीरा पाउडर – २ चम्मच
सेव भुजिया – १/२ कप
अनार के दाने – १/२ कप
बारीक कटा हरा धनियां – १/२ कप
काला नमक – १ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – १ छोटी चम्मच
मीठी चटनी – १/२ कप
हरी चटनी – १/२ कप
राज कचौरी बनाने की विधि
– आप सूजी ± मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकालिये बाद में इसमें नमक ± १ चम्मच तेल डाल कर मिलाइये और पानी की सहायता से कडÞा आटा गूथिये और इस आटे को २०-२५ मिनट के लिये ढककर रख दीजिये। कचौरी बनाने से पहेले मसल मसल कर आटे को नरम कीजिये।
– अब भारी तले की कढर्Þाई में तेल डालकर गरम कीजिये और आटे से एक नीबू के बराबर आटा ले कर लोई बनाये और इसे लगभग घ इंच के व्यास में बेल लीजिये। इस कचौरी को गरम तेल में डालिये और कलछी से दबाकर फुलाइये और जैसे ही कचौरी फूल जाय तो गैस को धीमी कर दीजिये, इस कचौरी को ब्राउन होने तक तलिये। अब इस कचोरी को किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर उस के ऊपर रख दे १ सभी कचौडियाँ को इसी प्रकार बना ले
– अब कचौरी को बीच से तोडÞीये १ कचौरी को प्लेट में रखिये और इसमें सबसे पहले ४-५ टुकडÞे आलू डालिये और बाद में इसमें १ चम्मच उबाले हुये मूंग ± २ दही पकोडÞी रखिये ± २-३ पापडÞी दही में डुबा कर डालिये ± थोडÞा सा भुना जीरा ± काला नमक ± लाल मिर्च पाउडर ± मीठी चटनी ± दही ± हरी चटनी ± सेब भुजिया ± अनार दाने डाले बाद में इसमें फिर से जीरा पाउडर ± लाल मिर्च ± हरा धनिया, दही ± चटनियां डाल कर परोसिये।
– राज कचौरी तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *