Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलिफोर्नियां में हेलीकॉप्टर क्रैश, चार लोगों की मौत

 

कैलिफोर्निया, एएनआइ।

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया से बेहद की दुखद खबर सामने आई है। यहां पर स्थित कोलुसा काउंटी  में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय शेरिफ विभाग ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इस दुर्घटना का कारण अभी तक साफ नहीं पाया है। अधिकारी इसकी जांच में जुटे हुए हैं।

रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर क्रैश होने की जांच जारी

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन(FAA) के मुताबिक, रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रविवार को स्थानीय समय के अनुसरा सैक्रामेंटो के उत्तर में काउंटी के एक दूरस्थ क्षेत्र में यह हादसा हुआ। कोलुसा काउंटी शेरिफ विभाग ने सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल को पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढें   पर्यावरण को स्वच्छ एवं  सुरक्षित बनाए एकेसी सिंह उपमहानिरीक्षक 

एनटीएसबी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा 1 अगस्त, 2021 को कोलुसा, कैलिफोर्निया के पास रॉबिन्सन आर 66 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच हो रही है। सीबीएस ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि दुर्घटना कोलुसा के पास रिजर्वेशन रोड पर राजमार्ग 45 के पास हुई।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *