Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

म्यांमार के सैन्य नेता मिन आंग हलिंग ने खुद को प्रधानमंत्री घोषित किया

 

नाएप्यीडॉ, एएनआइ।

म्यामार में सैन्य तख्तापलट के बाद खूनी संघर्ष जारी है। इसी बीच म्यांमार के सैन्य नेता मिन आंग हलिंग ने खुद को प्रधानमंत्री घोषित किया है। रविवार को एक टेलिविजन पर दिए गए संदेश में जनरल मिन आंग हलिंग ने कहा कि वो दो साल के भीतर 2023 तक देश में चुनाव कराए जाने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान संकट के राजनीतिक समाधान के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बहुदलीय चुनाव कराने के लिए स्थितियां बनानी चाहिए। हमें इसकी तैयारी करनी होगी। मैं इस अवधि में बहुदलीय चुनाव कराने का वादा करता हूं।

यह भी पढें   जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।

मिन आंग हलिंग की घोषणा म्यांमार की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को सैन्य तख्तापलट में उखाड़ फेंकने के छह महीने बाद आई है। पूरे देश में सैन्य शासन के विरोध में आवाजें उठाई जा रही हैं।

बता दें कि म्यांमार की सेना ने फरवरी में अपनी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंका था। सैन्य तख्तापलट करते हुए यह दावा किया गया कि चुनाव धोखाधड़ी से हुआ था।

यह भी पढें   रक्तपात, अंधकार और प्रशासनिक उदासीनता: गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में गहराता संकट : अनिल तिवारी

म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की की पार्टी ने चुनाव जीता था। उनको गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद से अवैध रूप से वॉकी-टॉकी रेडियो रखने और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने सहित कई अपराधों का उनपर आरोप लगाया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *