Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायल और ब्रिटेन के बाद जर्मनी भी लगाएगा कोरोना वैक्सिन का बूस्टर डोज

 

जर्मनी सितंबर से कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने लगेगा। अधिकारियों ने कहा कि यह डोज कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों और बुजुर्गों को दी जाएगी। हालांकि, यूरोपीय संघ के अधिकारी बूस्टर डोज का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले उन देशों में वैक्सीन भेजी जाना चाहिए, जहां टीकाकरण बहुत कम हुआ है। इससे पहले इजरायल में पिछले हफ्ते से बुजुर्गों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है।

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

अमेरिका के 4 राज्यों में आरएसवी के केस; दो हफ्ते से लेकर 17 साल तक के मरीज
अमेरिका में कोरोना के अलावा आरएसवी के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस वायरस से श्वसन तंत्र संबंधी समस्याएं होती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर दिखाई दे रहा है। इसके प्रमुख लक्षण नाक बहना, खांसी, सर्दी और बुखार है। स्वास्थ्य अधिकारी डेल्टा वैरिएंट के साथ आरएसवी पर भी चिंता जता रहे हैं। वहीं, अब तक 4 राज्यों में आरएसवी के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2 हफ्ते से लेकर 17 साल तक के बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढें   11 दिन बाद 64 वर्षीय महिला का चमत्कारिक रेस्क्यू

जापान: अमेरिकी, रूसी यात्रियों के प्रवेश के नियम सख्त किए
जापान ने अमेरिका, रूस और फिनलैंड सहित कई देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश के नियम सख्त कर दिए हैं। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इन देशों के यात्रियों को तीन दिन सरकारी केंद्र में रहना होगा। उसके बाद इनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अगर संक्रमित मिले तो जापान में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह आदेश गुरुवार से लागू होगा। जापान में रोज 9 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com