Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के वुहान में कोरोना के 7 नए मरीज;, स्कूल, कोचिंग और मेट्रो स्टेशन बंद, शहर की सीमाएं सील कीं

 

चीन के वुहान शहर में जून 2020 के बाद पहली बार नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद सरकार ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह शहर के सभी 1.10 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराएगी। इसके साथ ही वुहान में स्कूल, कोचिंग और कुछ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे मास्क लगाएं। प्रशासन ने शिक्षण संस्थाओं के परिसरों में स्वास्थ्य निगरानी बढ़ा दी है।

यह भी पढें   भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ काठमांडू पहुँचे

शिक्षकों और छात्रों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। दरअसल, पूरी दुनिया में वुहान से ही कोरोना की शुरुआत हुई थी। वुहान चीन के मध्य प्रांत हुबेई की राजधानी है। अधिकारियों के मुताबिक वुहान में सोमवार को 7 नए कोरोना मरीज मिले। इसलिए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। इससे पहले हुनान के दो शहरों झांगजियाजी और झुझोऊ में भी संक्रमण बढ़ने लगा था। दोनों शहरों के 20 लाख लोगों का भी कोराेना टेस्ट किया जाएगा। अब चीन के 18 प्रांतों के कई शहरों में नए मरीज मिलने लगे हैं। मंगलवार को पूरे चीन में 61 नए स्थानीय मरीज मिले। चीन में अब तक 276 मरीज मिल चुके हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com