Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेरु के दक्षिणी भाग में ६.७ तीव्रता का भूकंप

 

काठमांडू, भाद्र ५ – पेरु के दक्षिणी भाग में ६.७ तीव्रता का भूकंप आया है । इस भूकंप में दो लोग घायल हुए हैं और बहुत से घरों को क्षति पहुँची है ।
भूकंप स्थानीय समय अनुसार गुरुवार की दोपहर १ बजे के आसपास आया था । इसका केन्द्रविन्दु आयाकुचो क्षेत्र के पारिनाकोचास प्रांत स्थित उपाहुआचो शहर से ३८ किलोमीटर उत्तर–पश्चिम में था । भूकंप की गहराई ६६.७ किलोमीटर थी । दक्षिणी पेरु के इका, अरेकिपा आदि बहुत से क्षेत्रों में भूकंप के झटकें महसूस किए गए ।
अधिकारियों ने आयाकुचो और कुस्को के विभिन्न जिलों २२ घर, ६ स्वास्थ्य केन्द्र और एक विद्यालय में क्षति होने की जानकारी दी है । पुकियो, पुयो, कोराकोरा, उपाहुआचो, सान पेड्रो और पिचारी शहर भूकंप से प्रभावित हुए हैं ।
पेरु प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’का हिस्सा है । यह क्षेत्र भूकंपीय गति के लिए जाना जाता है, इसलिए यहाँ अक्सर भूकंप आते रहेते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com