Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में “नेपाल की वर्तमान स्थिति में भारत नेपाल सम्बन्ध” सम्बंधित गोष्ठी सम्पन्न

 

ललित झा, जनकपुरधाम, २१ अगस्त।भारत के 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनकपुर के रामा होटल सभागार में कल २० अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यक्रम का विषय “नेपाल की वर्तमान स्थिति में भारत नेपाल सम्बन्ध” था। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मधेस प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कृष्णा प्रसाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल में भारत सरकार के महावाणिज्य दूत श्री डी एस मीणा थे। दोनों ने संयुक्त रूप से पेड़ में जल देकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री कृष्णा प्रसाद यादव ने कहा कि भारत नेपाल सम्बन्ध सदियों से प्रगाढ़ रहा है और सदियों तक प्रगाढ़ रहेगा। दुनियां के हर एक सम्बन्ध में उतार चढ़ाव आते रहते हैं और भारत नेपाल सम्बन्ध में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने ने जोड़ दे कर कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को समझा जाना चाहिए तथा आम लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से मधेस में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) तथा IIT जैसा संस्थान खोलने का आग्रह किया ताकि मधेस के आम लोगों को सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने मधेस के लोगों के तरफ से भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस कि शुभकामनाएं दिया।

यह भी पढें   कैसे जिंदगी हर पल एक नई सीख देती है ? : बिमल सरार्फ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल में भारत सरकार के महावाणिज्य दूत श्री डी एस मीणा ने कहा कि भारत की सरकार नेपाल के हर सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास किया है। चाहे भूकम्प की भीषण तबाही हो या चुनाव, भारत ने हमेशा नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान किया है। उन्होंने मधेस प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से अभी मधेस प्रदेश में कुल 87 योजनाओं पर कार्य हो रहा है जिसमें से 63 योजनाएं पूर्ण हो चुकी है और बांकी भी यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। नेपाल में भारत सरकार के सहयोग की चर्चा करते हुए बताया कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का, या सुरक्षा की बात हो या चुनाव का, भारत सदैव नेपाल के साथ खड़ा है। उन्होंने पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले आम चुनाव में भारत सरकार ने नेपाल को करीब 632 गाड़ियां उपहार स्वरूप प्रदान किया ताकि चुनाव में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। भारत ने नेपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु करीब 232 एम्बुलेंस तथा सैकड़ों स्कूल बसें दिया है ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हो। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए नेपाल भारत सम्बन्ध और प्रगाढ़ होने की कामना की।

यह भी पढें   एनपीएल: जनकपुर बोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा सुरेन्द्र प्रसाद यादव, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डा भोगेंद्र झा सूर्य रिजाल राम नरेश पंडित मदन पौडेल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक विकास तथा शोध केंद्र के संरक्षक राम सिंह यादव ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com