Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा ने मांगी अपने तीनों सांसदों से स्पष्टीकरण

 

काठमांडू, भाद्र ६ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) ने बागमती प्रदेश सरकार में मंत्री बने अपने तीन सांसदों को स्पष्टीकरण देने का निर्देशन दिया है । नवनियुक्त मत्रियों ने राजु विष्ट, राजेन्द्र प्रजापति और गिरबहादुर तामाङ को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है । इन तीनों मंत्रियों ने राप्रपा के केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति की बैठक के निर्णय और निर्देशन विपरीत प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है ।
पार्टी के केन्द्रीय अनुशासन समिति ने तीनों ही सांसदों को लेकर कहा है कि ‘ क्यों कारवाई नहीं करना ?’ राप्रपा प्रवक्ता मोहनबहादुर श्रेष्ठ ने जानकारी दी है कि तीनों नेताओं को स्पष्टीकरण पेश करने के लिए समय दिया गया है । इससे पहले राप्रपा ने संसदीय दल के नेता उद्धव थापा की पार्टी सदस्यता निलंबित करने और उन्हें प्रदेश सभा सदस्य के पद से हटाने का निर्णय लिया था । थापा पर यह आरोप था कि उन्होंने संसदीय दल के नेता के लेटरपैड का प्रयोग कर पार्टी की ओर से बागमती प्रदेश सरकार को समर्थन दिया था ।
राप्रपा का कहना है कि उक्त निर्णय और पार्टी के निर्देशन के बारे में जानकारी होते हुए भी राजु विष्ट, राजेन्द्र प्रजापति और गिरबहादुर तामाङ ने बागमती प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली है ।
तीनों ने पार्टी निर्णय का उल्लंघन किया है । इसलिए अनुशासन समिति ने इन तीनों से निष्कर्ष सहित स्पष्टीकरण की मांग की है । तय समय सीमा में यदि उन्होंने जवाब नहीं दिया तो आगे की कारवाई की जाएगी । गुरुवार को मुख्यमंत्री किरण थापा की सिफारिश में बागमती प्रदेश के प्रदेश प्रमुख दीपकप्रसाद देवकोटा ने उन तीनों को मंत्री नियुक्त कर शपथ दिलवाई है ।
बिष्ट पेयजल तथा ऊर्जा सिँचाइ मंत्री बने हैं । इसी तरह प्रजापति उद्योग पर्यटन, श्रम तथा यातायात मंत्री तथा राप्रपा संसदीय दल के उपनेता समेत रहे के गिरबहादुर तामाङ स्वास्थ्य तथा सामाजिक विकास मंत्री बने हैं । तामाङ के नेतृत्व में राप्रपा बागमती प्रदेश सरकार में सहभागी हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com