Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में मध्यम बारिश की संभावना

 

काठमांडू, भाद्र ६ – काठमांडू उपत्यका में बीति रात से ही बारिश हो रही है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के मौसमविद् अनुसार काठमांडू उपत्यका में ६ घंटे से लगातार बारिश हो रही है । इन ६ घंटों में बारिश रुक–रुक कर लगातार जारी है । अभी भी उपत्यका में हल्की बारिश हो ही रही है । विगत १२ घंटे में उपत्यका भीतर नागार्जुन में भारी बारिश भी हुई है ।
इन‘१२ घंटों के विवरण को देखते हुए महाशाखा ने जानकारी दी है कि नागार्जुन में ७२ मिलिमीटर बारिश हुई है । उपत्यका में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हुई है ।
आज दिन में बारिश रुक रुक कर होगी । कुछ समय के लिए रुकेगी भी और दोपहर के समय में बारिश होने की संभावना है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज काठमांडू उपत्यका में मध्यम बारिश होने की संभावना है । मौसमविद् के अनुसार २४ घंटे के भीतर १० मिलिमीटर से कम बारिश हुई तो हल्की वारिश, १० मिलिमीटर से ज्यादा बारिश हुई लेकिन ५० मिलिमीटर से कम बारिश हुई तो मध्यम बारिश तथा ५० मिलिमीटर से बहुत ज्यादा लेकिन १०० मिलिमीटर से कम बारिश हुई तो इसे भारी वारिश कहते हैं ।
इसी तरह २४ घंटें में १०० मिलिमीटर से ज्यादा लेकिन २०० मिलिमीटर से कम बारिश होना भारी तथा २०० मिलिमीटर से ज्यादा बारिश होने पर अति भारी बारिश कहते हैं ।

यह भी पढें   सञ्चारिका समूह नेपाल बाँके की आयोजन में ३५ लोगों ने किया रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com