Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में एक बारात पर बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत

 

बांग्लादेश में एक बारात पर बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 14 लोग घायल भी हो गए। हादसा बुधवार को चापैनोवागंज के शिवगंज में हुआ। यहां एक बारात नाव में सवार होकर पद्मा नदी से जा रही थी। यह सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने इस आशय की जानकारी दी।

घायलों का हो रहा इलाज
घटना चारपाका में करीब साढ़े बारह बजे हुई, जब शादी समारोह के मेहमान नारायणपुर के आलमनगर से पाका नामक इलाके की ओर जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 17 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा भी कई अन्य लोग झुलस गये हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 16 शवों को बरामद किया है तथा सभी को अस्पताल में भेज दिया है। इसके अलावा 14 अन्य लोग झुलस गये हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com