Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 5 अगस्त: सिंह, तुला और मकर राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

मेष-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। भाइयों और मित्रों का साथ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

वृषभ-रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। कुटुम्‍बीजनों की वृद्ध‍ि होगी। बस वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। पूंजी निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। नोकझोंक से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की वंदना करें।

यह भी पढें   पाँच दिनों में 50 हजार से अधिक नेपाली दशहरा मनाने के लिए स्वदेश लौटे

कर्क-मन परेशान रहेगा। शारीरिक दुर्बलता का अनुभव करेंगे। व्‍यापार और प्रेम की स्थिति अच्‍छी चल रही है। भगवान शिव की अराधना करें। सब अच्‍छा होगा।

सिंह-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   भारी बर्फबारी से हिल्सा-सिमकोट मार्ग बंद, चीन के पुरंग में करीब 300 नेपाली नागरिक फंसे

तुला-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-जीवनसाथी के साथ सामंजस्‍य बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। प्रेम साथ देगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नए केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान का समय फिर बदला, अब दोपहर 1 बजे होगा चुनाव

मकर-विरोधी परास्‍त होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से बेहतर है। गणेश जी की वंदना करें।

कुंभ-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। खासकर जो वाणिज्‍य की पढ़ाई करते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। व्‍यापार सही दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करें।

मीन-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com