श्रावण २५ गते से एक हफ्तो के लिए ‘भ्याक्सिन सप्ताह’

काठमांडू, ५ अगस्त । नेपाल सरकार ने निर्णय किया है कि यही श्रावण २५ गते से ३२ गते तक के लिए नेपाल में ‘भ्याक्सिन सप्ताह’ मानाया जाएगा । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या राज्यमन्त्री उमेश श्रेष्ठ ने इसकी जानकारी दी है ।
उन्होंने कहा है कि जापान से ८ लाख और भुटान से ३ लाख डोज भ्याक्सिन नेपाल आ रहा है । इस अवधि में वही भ्याक्सिन आम जनता के लिए दी जाएगी । मन्त्री श्रेष्ठ का कहना है कि जापान और भुटान से शनिबार और आइतबार तक भ्याक्सिन आनेवाली है ।
उन्होंने कहा है कि आगामी आश्वनि महीना तक नेपाल में १ करोड ५ लाख डोज भ्याक्सिन लाया जाएगा और बालबालिकाओं को लक्षित कर ६० लाख डोज फाइजर भ्याक्सिन लाने की तैयारियां भी सरकार ने की है ।

