प्रकाशमान निवास में पौडेल पक्षधर नेताओं की बैठक

काठमांडू, ५ जुलाई । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह निवास वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल पक्षधर नेताओं की विचार–विमर्श शुरु हुई है । पार्टी की १४वें महाधिवेशन और क्रियाशील सदस्यता विवाद संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श हो रही है । प्राप्त सूचना अनुसार सिंह निवास में वरिष्ठ नेता पौडेल सहित महामन्त्री शशांक कोइराला, बलबहादुर केसी, अर्जुननरसिंह केसी और डा. मिनेन्द्र रिजाल जैसे नेताओं की सहभागिता है ।
स्मरणीय है, क्रियाशील सदस्यता विवाद के कारण आगामी भाद्र १६ गते से निर्धारित पार्टी महाधिवेशन प्रभावित हो रही है ।

