रस्सी में बांध कर युवा के ऊपर मारपिट करनेवाले वडाध्यक्ष गिरफ्तार
जाजरकोट, ५ अगस्त । रस्सी में बांध कर एक युवा के ऊपर मारपिट करनेवाले जाजरकोट जिला जुनिचाँदे गांवपालिका–२ के वाडाध्यक्ष रामबहादुर नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना गत श्रावण १५ गते की है । वडाध्यक्ष नेपाली ने स्थानीय सर्पे दमाई को रस्सी में बांध कर मारपिट किया था । यही आरोप में आज उनको इलाका पुलिस कार्यालय पञ्चाला ने गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने कहा है कि घटना संबंधी अनुसंधान के लिए वडाध्यक्ष नेपाली को जिला पुलिस कार्यालय खलंगा लाया जा रहा है और पीडित पक्ष को भी बुलाया गया है । बताया गया है कि मारपिट संबंधी भीडियो रेकर्ड हुआ है, उसीक आधार पर अनुसंधान और कारवाही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा ।

