एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन
काठमान्डू ७ जून

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद माननीय मङ्गलप्रसाद गुप्ताजी का उपचार के दौरान आज दिनांक ७ जून २०२६ को दिल्ली में हृदयाघात से निधन हो गया । आपके पार्थिव शरीर को दिल्ली से मंगलवार को उनके घर कृष्णानगर लाया जाएगा । आपका अंतिम संस्कार बुधवार को अयोध्या में किया जाएगा यह जानकारी आपके परिवार द्वारा मिली है ।
आप हिन्दी मंच नेपाल के अध्यक्ष थे । हिन्दी भाषा के प्रति आपका गहरा लगाव था । नेपाल में हिन्दी के स्थान के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहे । आपका असामयिक निधन अपूरणीय क्षति है ।
हिमालिनी परिवार आपको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है, भगवान पशुपतिनाथ शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें ।

