Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिल लोक संस्कृति कार्यक्रम में झलकी मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

 

माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । विराट मैथिल नाट्यकला परिषद द्वारा विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या 10 के सहयोग से विराटनगर के जतुवा के यादव टोल में भव्य मैथिल लोक संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोशी प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राम रिझन यादव सहित अन्य अतिथियों ने कवि कोकिल विद्यापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिव नारायण सिंगल ने की, जबकि संचालन विराट मैथिल नाट्यकला परिषद के अध्यक्ष डोमी कामत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं गोसाउनि गीत के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण मैथिली संस्कृति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर डोमी कामत द्वारा प्रस्तुत वंश नाटक तथा नेपाल के लोकप्रिय गायक वीरेंद्र झा के गीतों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उमेश यादव , प्रेम नारायण झा, कविता झा, वार्ड सचिव चंद्रानंद यादव, डॉ. राम प्रबोध चौधरी, एचएम ज्योति मिश्रा, जागृति महिला समाज की अध्यक्ष ममता यादव, उद्धव केसी , वार्ड सदस्य सुनीता देवकोटा , कारी मंडल , महेश यादव , सागर शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन मिथिला की लोक परंपराओं, भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम ने मिथिला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का सशक्त संदेश दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com