Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नशीली दवा दोनो देशों की युवा के लिए अभिशाप – महेंद्र यादव

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नशीली दवा का सेवन नेपाल तथा भारत के युवाओं के अभिशाप बनता जा रहा है। उपरोक्त बातें नेपाल -भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष तथा पूर्व संघीय मंत्री महेंद्र यादव ने नेपाल -भारत मैत्री युवा संघ द्वारा आयोजित लागू औषध विरुद्ध को जनचेतना अभियान (SAY NOTO DRUGS) कार्यक्रम में प्रमुखी अतिथि पद से वोलते हुए कहीं। उन्होंने कहा नेपाल के सीमावर्ती जिलो के युवा भारत के सीमावर्ती बाजार से चोरी ,छिपी नशीली टेबलेट,सूई लगाकर इसका प्रयोग करते हैं तो कुछ सीमावर्ती क्षेत्र में ही नशीली टेबलेट तथा सूई का इस्तेमाल कर लेते हैं।
इसका रोकथाम जरूरी है। युवा नशीली दवा की लत के कारण आजकल बाइक से ज्यादा दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। परिवार के माता-पिता से संबंध अच्छा नहीं रहता है।सुधार केंद्र में ऐसे युवा अधिक मिलेंगे।इसके अलावा युवा मदिरा,चरस,ब्रान सूगर, हेरोइन भी कर रहे हैं। किसी भी राष्ट्र का संतति युवा होता है। युवा राष्ट्र का कर्णधार है।
इसकी रोकथाम हेतु नेपाल तथा भारत सरकार को संयुक्त अभियान चलाना होगा।भारत सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों की दवा दूकान पर सख्त पाबंदी लगावें कि बिना डाक्टर पूर्जा के नशीली दवा नहीं वेचे। विभिन्न एनजीओ का दायित्व है नुक्कड़ नाटक की माध्यम से इसकी रोकथाम के लिए पहले करें।
बजरंग यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के वन मंत्री शंकर प्रसाद चौधरी, मधेश प्रदेश के पूर्व उर्जा तथा सिंचाई मंत्री शेष नारायण यादव, नेपाली कांग्रेस मधेश प्रदेश के सचेतक कुमार कांत झा,संघ के महासचिव कृष्णा सिंह, महादेव साह,राम वरण पासवान, मुस्कान सुधार केंद्र का संजय ठाकुर, अधिवक्ता दीप नारायण यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *