Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ततमा बौद्धिक समाज का सम्मेलन संपन्न

 


नेपाल ततमा बौद्धिक समाज मधेश प्रदेश का सम्मेलन शनिवार को जनकपुरधाम में संपन्न हो गया। रामाशीष दास की अध्यक्षता में संपन्न इस सम्मेलन का प्रमुख अतिथि इण्डियन इनक्लुसिव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार दास थे। प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए उन्होंने कहा कि ततमा ,तांती, पान तांती की आबादी नेपाल तथा में बड़ी संख्या में है लेकिन इतनी आबादी के बाबजूद यह समाज उपेक्षित है। शिक्षा तथा राजनीति क्षेत्र में काफी पीछे है। इस समाज का मुख्य व्यवसाय कपड़ा बुनना था लेकिन मशीनीकरण के कारण इसका काम धंधा चौपट हो गया।राज कुमार दास ने कहा कि नेपाल तथा भारत का संबंध काफी पुराना है। दोनो देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध हैजो कभी तक कायम है।
विशिष्ट अतिथि पद से वोलते हुए मधेश प्रदेश के खेलकूद तथा समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि नेपाल में ततमा समाज की आबादी काफी है लेकिन हम शिक्षा, राजनीति क्षेत्र में काफी पीछे है। अपने बच्चों को पढावें एक रोटी कम खायें लेकिन बच्चों को पढाएं। नेपाल में यह समाज दलित श्रेणी में आता है लेकिन यहां भी भेदभाव है।इस अवसर पर पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में रघुनाथ दास,पंच लाल दास सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *