Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार बहुत जल्द जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच ट्रेन सेबा संचालन करेगी

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।प्राचीन मिथिला का राजधानी ,जगत जननी सीता कीनगरी जनकपुर धामसे प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या तक रेल सुचारू के लिए पहल शुरू हो गयी है । प्रस्तावित ट्रेन के समय सारिणी भी सामने आ चुका है ।
जनकपुर धाम (नेपाल) और अयोध्या धाम के बीच सीधे रेल संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। प्रस्तावित जनकपुर–अयोध्या–जनकपुर एक्सप्रेस के संभावित समय की जानकारी सामने आई है, जिससे दोनों पवित्र धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा और अधिक सुगम हो सकेगी।
प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन शनिवार को जनकपुर धाम से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान कर जयनगर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और पनियहवा होते हुए रविवार सुबह 5:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सोमवार शाम 4:00 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होकर मंगलवार सुबह 8:50 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी।
यह रेल सेवा शुरू होने पर नेपाल के जनकपुर धाम और भारत के अयोध्या धाम के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही दोनों देशों के श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ प्राप्त होगा।
हालांकि, रेलवे की ओर से अभी अंतिम स्वीकृति और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन प्रस्तावित समय-सारणी सामने आने से श्रद्धालुओं में लोगो उत्साह का माहौल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *