Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 6 अगस्त: तुला वालों के बिगड़े काम बनेंगे, भगवान गणेश की अराधना करें

 


राशिफल-

मेष-स्थिति पहले से काफी अच्‍छी हो गई है। आप कई तकलीफों से उबरने लगे हैं। बच्‍चों और आपकी सेहत में सुधार है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। एक अच्‍छी स्थिति आपकी दिख रही है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। रुपए-पैसे का आवक बन रहा है लेकिन अभी कोई आर्थिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम की भी अच्‍छी स्थिति दिख रही है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। विरोधी परास्‍त हो रहे हैं। आपमें एक नई उर्जा आ रही है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता भी हो रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है लेकिन किसी तीसरे शख्‍स के हस्‍तक्षेप से मामले बिगड़ सकते हैं। इसका ध्‍यान रखें।

यह भी पढें   सञ्चारिका समूह नेपाल बाँके की आयोजन में ३५ लोगों ने किया रक्तदान

कर्क-उर्जा का ह्रास हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की कोई बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है अभी लेकिन कोई बड़ा जोखिम भी नहीं दिख रहा है। एक-दो दिन में चीजें आपकी सुधर जाएंगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। बच्‍चों की सेहत में सुधार हो रहा है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी दिख रही है। व्‍यापार पहले से बेहतर स्थिति में दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   प्रचण्ड ने केन्द्रीय संयोजन समिति की बुलाई बैठक

कन्‍या-कोर्ट-कचहरी में विजय, पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा, राजनीतिक लाभ, व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा और प्रेम भी अच्‍छा दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

तुला-यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अब थोड़ी पहले से बेहतर दिखने लगी है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जोखिम बना हुआ है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नया काम अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की ओर जा रहे हैं।

धनु-आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर, व्‍यापार भी ठीक चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   भारत-नेपाल का संयुक्त रेस्क्यू अभियान: चिलिमे सुरंग में मलबा हटाने का काम तेज

मकर-विरोधी परास्‍त होंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही दिख रहा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत में सुधार दिख रहा है। प्रेम की स्थ्‍िाति अच्‍छी है लेकिन भावुकता पर काबू रखें। व्‍यापार आपका धीरे-धीरे सही होने लगा है। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-गृहकलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छी स्थिति में, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com