Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सात सदस्यीय कार्यदल ने प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में तीन दस्तावेज जमा किया

 

सत्तारुढ गठबन्धन के सात सदस्यीय कार्यदल ने शुक्रबार सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में तीन दस्तावेज जमा किया है। कार्यदल ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड आदि शीर्ष नेताओं को सरकार सञ्चालनसम्बन्धी कार्यविधि, न्यूनतम साझा कार्यक्रम और मन्त्री के  लिए आचार संहिता मस्यौदा दिया है ।

कार्यदल के अध्यक्ष पूर्णबहादुर खड्का नेतृत्व की टोली ने शुक्रबार बालुवाटार में सरकार को साझा न्यूनतम कार्यक्रम, सरकार सञ्चालनसम्बन्धी कार्यविधि और मन्त्री के लिए आचार संहिता दिया है । इन दस्तावेजों को अन्तिम रुप देकर और शीर्ष नेताओं के हस्ताक्षर के बाद सार्वजनिक किया जाएगा ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में सभामुख से सात दिनों के भीतर संसदीय समिति गठित करने का आग्रह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com