पौडेल पक्षधर जिला नेताओं की भेला २५ गते

काठमांडू, ६ अगस्त । नेपाली कांग्रेस रामचन्द्र पौडेल समूह ने अपने पक्षधर जिला नेताओं की भेला आह्वान किया है । लेकिन इसके संबंध में औपचारिक जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है । पौडेल समूह के एक नेता के अनुसार पार्टी की १४वें महाधिवेशन को लक्षित करते हुए यही श्रावण २५ गते के लिए जिला सभापतियों की भेला तय की गई है ।
पौडेल समूह का मानना है कि १४वें महाधिवेशन निर्धारित तिथि में होने की सम्भावना अब कम है, इसीलिए आवश्यक विचार–विमर्श के लिए भेला आयोजन जरुरी हो गई है । बताया गया है कि महाधिवेशन को सुनिश्चित करने के लिए भी जिला सभापतियों की भेला आह्वान की गई है । भेला आयोजन स्थल के संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है ।

