Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बौद्ध शास्त्र विक्री के नाम में गठी, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

काठमांडू, ६ अगस्त । बौद्ध धर्मग्रन्थ संबंधी बहुमुल्य ग्रन्थ कहकर ठगी करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी में पड़नेवाले व्यक्ति हैं– नुवाकोट निवासी आशिष लामा तामाङ और भोजपुर निवासी रजिन राई । उन लोगों को काठमांडू स्थित आरुबारी से गिरफ्तार किया गया है ।
प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि अभियुक्त तामाङ और राई ने उदयपुर निवासी हेमप्रकाश मगर से ३ करोड ५० लाख लेकर बौद्ध धर्मग्रन्थ विक्री करने का प्रयास किया है । मगर से उन लोगों ने १३ लाख ७९ हजार ले चुके थे । यही आरोप में तामाङ और राई को गिरफ्तार किया है । घटना संबंधी अनुसंधान के लिए अभियुक्त को टेकु स्थित पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *