Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीपी कोइराला प्रतिष्ठान में अनियमितता करनेवालों के ऊपर कारवाही की जाएगीः मन्त्री श्रेष्ठ

 
उमेश श्रेष्ठ, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ अगस्त । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या राज्यमन्त्ती उमेश श्रेष्ठ ने दावा किया है कि बीपी स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में आर्थिक अनियमितता करनेवालों के ऊपर करवाही की जाएगी । प्रतिनिधिसभा अन्तर्गत शिक्षा तथा स्वास्थ्य समिति द्वारा शुक्रबार आयोजित बैठक को सम्बोधन करते हुए मन्त्री श्रेष्ठ ने इसतरह का प्रतिबद्धता व्यक्त किया है ।
मन्त्री श्रेष्ठ ने कहा– ‘बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में हुए अनियमितता छानबिन के लिए जल्द ही मन्त्रिपरिषद् बैठक बुलाकर छानबिन समिति गठन की जाएगी । समिति द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार में दोषी के ऊपर कड़ा कारबाही की जाएगी ।’ उन्हों कहा कि जनस्वास्थ्य का विषय सम्वेदनशील है, ऐसे विषयों में मनमानी करनेवालों को कारवाही करने के लिए जल्द ही अनुगमन इकाई बनाई जाएगी ।
समिति में बोलते हुए समिति के सदस्य एवं पूर्व स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री खगराज अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य संस्था भ्रष्ट लोग के ही नियन्त्रण में है, जिसके प्रति सरकार गम्भीर नहीं है । इसीतरह समिति के दूसरे सदस्य एवं पूर्व शिक्षामन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल का कहना है कि प्रतिष्ठान के उपकुलपति को जो असीमित अधिकार दी गई है, उसमें कटौती होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *