Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 16 लोग थे सवार

 

मास्को, आइएएनएस।

रूस में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार तड़के बताया कि रूस के कमचात्का क्षेत्र में चालक दल के तीन सदस्यों और 13 पर्यटकों को ले जा रहा एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सवार आठ लोग बच गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बाकी के लापता होने की आशंका है और उनकी तलाश की जा रही है, जबकि दुर्घटना का कारण अज्ञात है। रूसी आपात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ’12 अगस्त, 2021 (बुधवार को 2150 GMT) को 00:50 बजे, क्रोनोट्स्की नेचर रिजर्व के कुरील झील के क्षेत्र में वाइटाज-एयरो एयरलाइन के Mi-8 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली।’

यह भी पढें   नेपाल का विदेशी मुद्रा भंडार 40.65 खरब रुपये के पार, 20.9 महीने के वस्तु आयात के लिए पर्याप्त

स्पुतनिक एजेंसी ने बताया कि कमचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे, साथ में मेडिक्स और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी भी थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com