Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश दुर्घटना : अब तक 13 लोगों के शव बरामद

 

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्‍नौर में पहाड़ दरकने से मलबे में कई लोग दब गए हैं। बुधवार दोपहर बाद से रेस्‍क्‍यू आपरेशन जारी है। वीरवार सुबह तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद गायब एचआरटीसी की बस क्षतिग्रस्‍त हालत में सतलुज नदी के पास मिली है। बस चकनाचूर हाे चुकी है। टायर, दरवाजे सब कुछ अलग थलग पड़ा है। बस में सवार लोगों के बचने की उम्‍मीद बेहद कम है। आइटीबीपी का बचाव दल मौके पर पहुंच गया है व चट्टानों को हटाकर लोगें की तलाश शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आज सुबह घटनास्‍थल पर पहंचेंगे। सीएम घटनास्थल का जायजा लेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करेंगे। प्रशासन ने एनएच-5 को बहाल कर दिया है। लेकिन अभी यहां से यातायात सुचारू नहीं किया गया है।

यह भी पढें   नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण: पूर्व उपप्रधानमंत्री टोपबहादुर रायमाझी होंगे जेल से रिहा

परिचालक के मुताबिक बस में 24 लोग सवार थे, ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी तक 13 लोगों की मृत्यु हादसे में हुई है यदि बस में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित नहीं निकाला जा सका तो मरने वालों का आंकड़ा 30 को भी पार कर सकता है।

किन्नौर में हुए हादसे में प्रशासन आज सेना की मदद ले सकता है। हालांकि एनडीआरएफ के जवानों को प्रशासन की ओर से सतलुज नदी की ओर खाई में भी भेजा गया था, जहां बस चकनाचूर हालत में मिल गई है। उपायुक्त किन्नौर ने कहा सर्च अभियान में सेना की मदद ली जा सकती है। किन्नौर में बुधवार को हुए हादसे में फंसे हुए लोगों को तलाशने का काम आइटीबीपी की तीन टुकड़ी कर रही हैं। टीम ने सुबह चार बजे से सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान अभी तक तीन शव निकाले गए हैं। इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अल सुबह से ही आइटीबीपी की तीन टुकड़ियां जुट गई हैं। बचाव दल की ओर से अब तक 13 लोगों को बचाया जा चुका है।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए, एक विदेशी पर्यटक की मौत

जिला किन्‍नौर के निगुलसरी में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब पहाड़ दरकने से एक बस व ट्रक समेत चार अन्‍य छोटे वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। बचाव दल कड़ी मशक्‍कत के बाद घटनास्‍थल पर पहुंचा था, क्‍योंकि हादसे के बाद काफी देर तक भूस्‍खलन जारी रहा था। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ सहित आइटीबीपी टीम ने सर्च आपरेशन चलाया हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com