अंतिम सोमवारी के अवसर पर विधायक धरान के पिंडेश्वरधाम मंदिर में किया जलार्पण

माला मिश्रा बिराटनगर/ जोगबनी । भारत नेपाल के बीच लगभग डेढ़ साल बाद आवाजाही शुरू होते ही नेपाल के धर्म स्थल सहित पर्यटक स्थल पर लोगो का आवाजाही शुरू हो गया है । लोग पहाड़ी इलाको के शक्ति पीठ मंदिरों में पहुच पूजा पाठ करना शुरू कर दिया है । सावन के अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर अपने शुभचिन्तको के साथ फारबिसगंज का विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी धरान स्थित बाबा पिंडेश्वरनाथ धाम पहुच जलार्पण किया । इस दौरान विधायक माता दंतकाली शक्तिपीठ भी पहुचे और पूजा अर्चना किया । इस मौके पर भाजपा नेता मनोज मिश्र , राजनंदन यादव, कुन्दन पौद्दार , पवन सिंह , आचार्य अमित निराला भी मौजूद थे ।



