Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान  के सिंध प्रांत में ब्लास्ट, शिया समुदाय के 3 लोग मारे गए

 

इस्लामाबाद.

पाकिस्तान  के सिंध प्रांत में गुरुवार को ब्लास्ट हुआ. इसमें शिया समुदाय के 3 लोग मारे गए हैं. डॉन की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान  के सिंध प्रांत के बहावन नगर में शिया  समुदाय के लोग मातमी जुलूस निकाल रहे थे. उसी दौरान बम धमाका हुआ. इस धमाके में 3 लोग मारे गए और करीब 40 लोग घायल हो गए. हमले के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई. जिसकी आड़ में हमलावर वहां से फरार हो गए.

यह भी पढें   दीपक की लौ और हमारी सांस्कृतिक संवेदना : - डॉ. सत्यवान सौरभ

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू टीम भी आ गई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों में 7 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. अभी तक किसी भी संगठन ने बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पाकिस्तान में शिया, अहमदी और कादियानी मुसलमान हमेशा से ही कट्टरपंथियों के निशाने पर रहे हैं. कट्टरपंथियों के दबाव में पाकिस्तान सरकार ने कानून बनाकर अहमदियों को गैर मुस्लिम घोषित कर दिया है. वहीं शिया (Shia) मुसलमानों पर कट्टरपंथी आए दिन हमले करते रहते हैं.

यह भी पढें   जेन जी उम्र समूह के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री बालेन की बातचीत

सिंध प्रांत से पहले 14 अगस्त को आजादी के दिन पाकिस्तान के कराची शहर में ग्रेनेड हमला (Grenade Attack) हुआ था. यह ग्रेनेड हमला कराची शहर (Karachi City) के बलदिया टाउन के मावाच गोथ इलाके के पास एक ट्रक पर किया गया. इसमें चार बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com