नेपाल के मुहर्रम मना रहे लोग भरतीय क्षेत्र घुसा किया सीमा पर पथरवाजी

माला मिश्रा बिराटनगर / जोगबनी । मुहर्रम के जुलूस लेकर सीमा पर पहुचे नेपाल के लोगों द्वारा भारतीय पुलिस पर पथराव किये जाने से कई पुलिस वाले चोटिल हो गये है। इस दौरान सीमा पर अफरा तफरी मच गया । घटना नेपाल के मटियरवा से सटे चाणक्य चौक का है ।मामले की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलबेला, एवं डीएसपी रामपुकार सिंह ने पथराव की घटना को संज्ञान में लेते हुए नेपाल के रानी थाना निरीक्षक प्रकाश रावत को कडे शब्दों में दोषी कर कारवाई करने का मांग किया। अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जब कोरोना को लेकर भारतीय क्षेत्रों में मुहर्रम पर प्रतिबंध होने के बाद भी नेपाल से जुलूस जबरन भारतीय क्षेत्र में घुस उत्पात मचाया । नारेवाजी किया ।पथरवाजी में कई लोग चोटिल हुए है । मौके पर पहुचे रानी थाना का इंस्पेक्टर प्रकाश राउत ने उत्पात मचाने बालो को चिन्हित कर करवाई का आश्वासन दिया । कुछ देर के लिए मटियरवा सीमा स्थित चाणक्य चौक पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है, हालांकि स्थिति पूरा नियंत्रण में है ।
मौके पर एसएसबी का असिस्टेंट कमांडेंट अमरेंद्र प्रताप सिंह , ईओ सुशील कुमार , थानाध्यक्ष आफताब अहमद ,नेपाल का सब इंस्पेक्टर शिव कटुवाल, वार्ड पार्षद राजू राय सहित, एपीएफ का अधिकारी व बड़ी संख्या में एसएसबी , स्थानीय पुलिस मौजूद थे ।




