Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिबानियों ने एयरपोर्ट से किया करीब 150 लोगों का अपहरण, अधिकतर भारतीय

 

भारत के लिए अफगानिस्तान से बहुत बुरी ख़बर है। अफगानिस्तान में अभी भी कई भारतीय फसे हुए हैं । आज  अल-इत्तेहा रूज़ की एक रिपोर्ट मुताबिक़ करीब 150 लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इसमें से अधिकतर लोग भारतीय बताए जा रहे हैं। इन लोगों को काबुल एयरपोर्ट के नजदीक से किडनैप किया गया है। अल-इत्तेहा ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अपहरणकर्ता तालिबान से जुड़े हुए हैं और वह 8 मिनीवैन में लोगों को तर्खिल की ओर ले गए हैं।

यह भी पढें   समता अमृत है, विषमता विष : समानता से ही बनेगा सुखी और स्वस्थ समाज ।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने लोगों को दूसरे गेट से हवाई अड्डे तक पहुंचाने की बात कही थी लेकिन वे लोगों को कहां लेकर गए हैं, इसे लेकर चीज़ें अभी तक साफ़ नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वासिक ने 150 से अधिक लोगों के अपहरण के आरोपों से इनकार किया है। अल-इत्तेहा की इस रिपोर्ट पर अब तक भारत सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

यह भी पढें   आगामी तीन दिनों में नदियों का बहाव बढ़ने का पूर्वानुमान

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने से पहले ही हालात को देखकर भारत सरकार वहां से भारतीयों को निकालने में लगी हुई है। लेकिन अब भी अफगानिस्तान में कई भारतीय फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com