रुुकुम में चार वर्षीया बालिका मृत अवस्था में मिल गई

रुकुम, २३ अगस्त । रुकुम (पूर्व) जिला भुमे गांवपालिका–३ मेराबाङ निवासी अर्जुन कुँवर की ४ वर्षीया बेटी प्रिया अपने ही घर के नजदीक में मृत अवस्था में मिल गई है । जिला पुलिस कार्यालय रुकुम पूर्व के अनुसार बालिका को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है । पुलिस ने कहा है कि बालिका की मृत्यु संबंधी कारण नहीं खुल पाया है और घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

