Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री केसी को मिल गया विश्वास का मत, एमाले सांसद् द्वारा संसद् बहिष्कार

 
कुलप्रसाद केसी, फाईल तस्वीर

बुटवल, २३ अगस्त । लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री कुलप्रसाद केसी को प्रदेशसभा से विश्वास का मत प्राप्त हुआ है । उनके पक्ष में कूल ४२ प्रदेश सांसदों ने मत दिया है । नेकपा एमाले संबंद्ध सांसदों ने प्रदेशसभा बैठक बहिष्कार करने के कारण उनके विपक्ष में शून्य मत है । बैठक में उप–सभामुख कृष्ण थारु तटस्थ रही है ।
लुम्बनी प्रदेशसभा में कूल ८० सांसद् हैं, बहुमत के लिए ४१ मत आवश्यक है । इसीलिए सभामुख पूर्णबहादर घर्ती ने कहा है कि मुख्यमन्त्री केसी को प्राप्त मत प्रदेशसभा सदस्यों की कूल मत के अनुसार बहुमत में है । केसी माओवादी केन्द्र संसदीय दल के नेता है । केसी को नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा संबंद्ध राजनीतिक दलों ने मत दिया है ।
विश्वास का मत प्राप्त करने के बाद मुख्यमन्त्री केसी ने कहा कि नेकपा एमाले में राजनीतिक संस्कार नहीं दिखाई दी है । उनका मानना है कि एमाले को प्रदेशसभा बैठक में उपस्थित होनी चाहिए थी । स्मरणीय है, नेकपा एमाले ने अजय शाही और विमलाकुमारी खत्री वली को सांसद् पद से निलम्बन करने का मांग किया है, यही मांग के सांसद् एमाले ने संसद् बैठक बहिष्कार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com