पिछले २४ घंटों में १८०१ संक्रमित, १९२४ संक्रमण मुक्त
काठमांडू, २३ अगस्त । पिछले २४ घंटों में १८०१ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा सोमबार जारी सूचना अनुसार इसी अवधि में १९२४ संक्रमिण्त व्यक्ति संक्रमण मुक्त भी हो गए है । मन्त्रालय के अनुसार इसी अवधि में २४ संक्रमितों की मृत्यु भी हो गई है ।
कहा गया है कि पिछली बार ८७०४ व्यक्ति में पीसीआर परीक्षण करने पर १५४८ और २६२२ एन्टीजेन परीक्षण करने पर २५३ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टि हुई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कूल संक्रमितों की संख्या ७ लाख ४८ हजार ९८१ पहुँच गई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या १० हजार ५३३ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार हाल देशभर सक्रिय संक्रमितों की संख्या ३८ हजार ३५१ है । इसमें से ३५ हजार १३२ जना होम आइसोलेसन में है और ३ हजार २१९ संस्थागत आइसोलेसन में हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार सबसे अधिक संक्रमण काठमाडौं में ४४१, कास्की में २०८, ललितपुर में १६७, भक्तपुर में १०० और सुनसरी में ९६ मिल गए हैं ।

