Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज के फुल्टेक्रा स्थित श्री शिव पार्वती मन्दिर में शिवमहापुराण पाठ सम्पन्न

 

नेपालगन्ज / (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा में रही श्री शिव पार्वती मन्दिर में शिवमहापुराण पाठ प्रथम भाग  एक महीने के बाद बिधिवत रुप से हवन करके भाद्र ७ गते सोमवार को समापन हुआ है ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा, निवासी समाजसेवी स्व.बाबुराम कुर्मी के नातीद्वय समाजसेवी माधवराम वर्मा और निवृति शिक्षक युवराजवर्मा (मन्शाराम) के व्यवस्थापन में दुःख कष्ट निवारण के लिये श्री शिवपार्वती मन्दिर में शिव महापुराण पाठ का आयोजन किया गया था ।

यह भी पढें   आस्थाका अलौकिक यात्रा: 'हनुमान अंश' : डा.विजय दत्त

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा निवासी समजसेवी स्व. बाबुराम कुर्मीद्वारा बि.सं. २०१८ साल में निर्मित श्री शिवपार्वती  मन्दिर में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा के ७४ वर्षीय पण्डित शिव प्रसाद पाठक प्रति दिन सुवाह ९ बजे से ११ बजे तक शिव महापुराण पाठ वाचन करते आ रहें थे पाठ वाचन अवधी भर जजमान के रुप में स्थानीय लक्षमण भारती और पाठ वाचन सहयोगी के रुप में कमल प्रसाद पाठक रहे थे । श्रावण १० गते से भाँदौं महीने के ७ गते तक सञ्चालित शिव महापुराण पाठ सञ्चालन हुआ था । भाद्र ७ गते वह समापन कार्यक्रम हवन करके प्रसाद बितरण किया गया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

समाजसेवी माधवरामवर्मा और निवृति शिक्षक युवराजवर्मा (मन्शाराम) ने पाठ श्रवण करने लिये आनेवाले सम्पूर्ण श्रद्धालु भक्तजनों के लिये सेनीटाइजर और मास्क की व्यवस्था किये थे । करीब २४ वर्ष से श्री शिवपार्वती मन्दिरमा पुजारी के रुप में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा निवासी  हरि बहादुर क्षेत्री रहें है प्रमोद शर्मा, भरत परसैला, शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी लगायत लोगों की सहभागिता रही थी समाजसेवी माधवराम वर्मा ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com