नेता–कार्यकर्ता से माधव नेपाल ने किया आग्रह– वार्ता और सहमति की भ्रमपूर्ण प्रचारबाजी में ना रहे

काठमांडू, २४ अगस्त । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) पार्टी के अधयक्ष माधव कुमार नेपाल ने अपने निकट नेता–कार्यकर्ता से आग्रह किया है कि वार्ता और सहमति के नाम में भ्रमपूर्ण प्रचारबाजी हो रही है, उसमे ना पड़े । उनका कहना है कि अब कम्युनिष्ट आन्दोलन को पुनर्गठन करना चाहिए, इसके लिए दृढतापूर्वक लगने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली की ओर संकेत करते हुए नेकपा समाजवादी के अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि वार्ता और सहमति के नाम में बारबार बेइमानी वं धाखाधडी होती आ रही है, इसीलिए इस तरह का भ्रमपूर्ण प्रचारबाजी मे नहीं फंसना चाहिए । सामाजिक सञ्जाल में उन्होंने कहा कि नयां कम्युनिष्ट पार्टी पंजीकरण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, अब यहीं से कम्युनिष्ट आन्दोलन को पुनर्गठन करने का काम शुरु होनेवाला है । इसमे दृढतापूर्वक लगने के लिए उन्होंने पाटीं पंक्ति एवं आम जनसमुदाय को अपील भी की है ।

