गांजा लेकर कतार जा रहे एक युवा एयरपोर्ट में गिरफ्तार
काठमांडू, २४ अगस्त । लागू औषध गांजा लेकर कतार जा रहे एक युवा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले युवा चितवन जिला खैरेनी–१० निवासी २९ वर्षीय बुद्धिराज पाठक हैं । लागू औषध नियन्त्रण ब्यूरो के डीएसपी फणिन्द्र प्रसाई ने कहा है कि अभियुक्र पाठक कतार एयरवेज के उडान मार्फत दोहा जा रहे थे, उनको मंगलबार सुबह त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने कहा है कि लॉगेज चेकचाज के दौरान एक आयुर्वेदिक औषधी के डिब्बा भीतर ८ सौ ग्राम गांजा मिल गया है । गिरफ्तार पाठक को लागू औषध नियन्त्रण ब्यूरो को सौंप दिया गया है ।

