अब मुख्यमन्त्री अष्टलक्ष्मी जी को एमाले और समाजवादी में से किसी एक पार्टी को चयन करना होगाः नेपाल

काठमांडू, २४ अगस्त । प्रस्तावित नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने दावा किया है कि बागमती प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमन्त्री अष्टलक्ष्मी शाक्य उनके ही समर्थन लेकर मुख्यमन्त्री बन गई है । नेता नेपाल ने दावा किया है कि मुख्यमन्त्री बनने से पहले मुख्यमन्त्री शाक्य ने उनके साथ विचार–विमर्श की थी ।
नेता नेपाल ने यह भी कहा है कि अब मुख्यमन्त्री शाक्य को नेकपा एमाले अथवा नेकपा समाजवादी में से किसी एक को चयन करना होगा । मंगलबार चन्द्रागिरी में सञ्चारकर्मियों के साथ बातचित करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा– ‘राजनीतकि दल संबंधी अध्यादेश के अनुसार प्रदेश और स्थानीय तह के जनप्रतिनिधयों को २१ दिनों के भीतर विभाजित राजनीतिक दलों में किसी एक को चयन करने की सुविधा हैं । अब नेकपा एमाले अलग हो ही गया है तो उनको भी किसी एक को चयन करना होगा, यह उनमें ही निहित अधिकार है ।’
स्मरणीय है, बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल ने अपने पद से इस्तिफा देने के बाद शाक्य मुख्यमन्त्री बन गई हैं । उनको नेता नेपाल निकट नेतृ के रुप में जाना जाता है । लेकिन पिछली बार वह नेकपा समाजवादी में नहीं गई है ।

