Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब काठमांडू घाटी में भौतिक उपस्थिति में ही गोष्ठी और सेमिनार

 

काठमांडू, २४ अगस्त । अब काठमांडू में घाटी में भौतिक उपस्थिति में ही गोष्ठी और सेमिनार किया जा सकता है । मंगलबार काठमांडू घांटी के प्रमुख जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक ने यह निर्णय लिया है । बैठक के बाद कहा गया है कि अधिकतम २५ लोगों की उपस्थिति में गोष्ठी, तालिम, सेमिना, बैठक, समीक्षा, प्रशिक्षण जैसे क्रियाकलाप किया जा सकता है ।
स्मरणीय है, कोरोना वायरस (कोभीड–१९) से सिर्जित परिस्थिति और संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए प्रशासन ने इसतरह की गतिविधि करने से रोक लगाई थी । इसतरह की गतिविधि के लिए भर्चुअल माध्यम से ही होता आ रहा था । प्रशासनिक निर्णय अनुसार अब ऐसी बाध्यता नहीं है ।
काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर के प्रमुख जिला अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्त में कहा है– ‘गोष्ठी, तालिम, सेमिनार, बैठक, समीक्षा, प्रशिक्षण जैसे क्रियाकलाप सम्भव हो तो भर्चुअल माध्यम से ही संचालन करना होगा । अगर भौतिक उपस्थिति में ही करने की बाध्यता है तो अधिकतम २५ लोगों की सहभागिता में भौतिक दुरी तथा स्वास्थ्य मापदण्ड को पूर्ण पालना कर सञ्चालन किया जा सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com