प्रकृति पर आधारित *कहि देबे संदेश* नामक कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रान्तीय इकाई द्वारा होटल अमित इंटरनेशनल भिलाई में *प्रकृति पर आधारित *कहि देबे संदेश (प्रकृति के संरक्षण के)* नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बरसात के मौसम में जहां एक ओर मौज मस्ती के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं वहीं अपनी सोच को थोड़ा विस्तृत करते हुए अग्रवाल महिला सम्मेलन की सदस्यों ने कार्यक्रम को *संदेशात्मक* बनाने का निर्णय लिया।
*इस अवसर पर हॉल की साज सज्जा पर्यावरण पर आधारित तरीके से की गई। अलग अलग कटाउट्स के माध्यम से पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता के, पेड़ न काटने के, पौधरोपण करने के लिये संदेश दिए गए थे। चारों ओर प्रकृति के संरक्षण हेतु पोस्टर्स के माध्यम से स्लोगन लिखे गए थे।सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। पानी बचाओ का संदेश देते हुए सब कुछ निःशुल्क पर पानी शुल्क लेकर दिया गया, जिससे पानी बिल्कुल भी जाया नहीं हुआ।*
*प्रकृति के संरक्षण * पर ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी* भी रखी गई, जिसमे भी सभी सदस्यों ने रुचि दिखाई। गेम्स भी पर्यावरण पर आधारित थे। पर्यावरण पर कई सदस्यों ने अपने विचार भी रखे और सदस्यों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल उपस्थित थीं। उन्होंने *पर्यावरण सहेजने का संदेश देते हुए कहा कि, यदि हम प्रकृति से कुछ लेने का हक रखते हैं तो प्रकृति के संरक्षण के लिए कुछ करने का हक एवं फर्ज भी हमारा ही है।*
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रायपुर, तिल्दा एवं पेण्ड्रा रोड आदि जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
श्रीमती अनिता अग्रवाल
प्रदेश अध्यक्ष अ.भा.अ.म.स.


