Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी सरकार में जाएगीः अध्यक्ष नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ अगस्त । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि अब उनकी पार्टी सरकार में शामील होने जा रही है । नयां राजनीतिक दल की मान्यता प्राप्त करने के बाद आयोजित प्रथम पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी समूह पहले ही सत्ताधारी गठबन्धन के साथ काम कर रहा था, इसीलिए आज के दिन भी अब यही पाँच दलीय गठबन्धन को आगे बढ़ाना चाहती है । उन्होंने कहा– ‘अब हम लोग सरकार में सहभागी होनेवाले हैं ।’
नेता नेपाल ने यह भी कहा है कि अमेरिकी सहायता परियोजना मिलेनियम च्यालेन्स कर्पोरेसन (एमसीसी) सम्झौता परिर्माजन के साथ लागू करना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘‘परिमार्जन के साथ नेपाल के हित एमसीसी प्रयोग हो सके, किसी भी रणनीतिक योजना का अंग ना बने, ऐसी अवस्था में एमसीसी को स्वीकार किया जा सकता है ।’ उनका कहना है कि देशहित विरुद्ध कोई भी सम्झौता नहीं होनी चाहिए ।
अध्यक्ष नेपाल ने यह भी कहा कि नेपाल में पानी जहाज कम्पनी खोलने की कोई भी आवश्यकता नहीं है । उन्होंने कहा– ‘पानी जहाज कम्पनी खोलना आवश्यक नहीं है, मेची–महाकाली रेल संचालन करने की अवस्था भी नहीं है आज, ऐसी अवस्था में सडक सञ्जाल विस्तार में ही जोड देना जरुरी है । उनका कहना है कि कोई भी हावादारी योजना के पीछे नेकपा समाजवादी लगनेवाली पार्टी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *